


बलरामपुर। बलरामपुर जिले के थाना रामचंद्रपुर पुलिस ने बालक छात्रावास रामचंद्रपुर की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के दौरान राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और लाठी-डंडों से हमला कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में फरार चल रहे 06 और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। इससे पूर्व इसी प्रकरण में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक कुल 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अश्वनी चंद्रा, तहसीलदार रामचंद्रपुर द्वारा 11 दिसंबर 2025 को थाना रामचंद्रपुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में उल्लेख है कि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के आदेश के पालन में 09 दिसंबर 2025 को बालक छात्रावास रामचंद्रपुर की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारीगण एवं अन्य राजस्व कर्मचारियों की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर कार्रवाई कर रही थी।इसी दौरान आरोपियों एवं उनके अन्य साथियों ने राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की, गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला करने का प्रयास किया, जिससे शासकीय कार्य में गंभीर व्यवधान उत्पन्न हुआ। आरोपियों ने लगभग दो घंटे तक अधिकारियों को घेरकर रखा तथा सड़क जाम कर दी।
प्रार्थी अश्वनी चंद्रा के लिखित आवेदन केआधार पर थाना रामचंद्रपुर में अपराध क्रमांक 54/2025 धारा 296, 351(3), 191(1), 221, 132 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार थे और विवेचना में सहयोग नहीं कर रहे थे। पुलिस टीम द्वारा निरंतर तलाश के बाद 09 फरवरी 2026 को 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
इसी क्रम में मुखबिर से प्राप्त ठोस सूचना के आधार पर पुलिस ने आज 11 फरवरी 2026 को फरार चल रहे 06 आरोपियों01. मोहम्मद बक्स पिता समीद अंसारी उम्र 43 वर्ष, ग्राम अनिरूद्धपुर थाना रामचंद्रपुर,02. माहताब अंसारी पिता आजम अंसारी उम्र 36 वर्ष, ग्राम अनिरूद्धपुर थाना रामचंद्रपुर,03. रिजवान अंसारी पिता सुभान अंसारी उम्र 24 वर्ष, ग्राम रामचंद्रपुर थाना रामचंद्रपुर,04. अलीबक्स अंसारी पिता अनीस अंसारी, उम्र 35 वर्ष, ग्राम रामचंद्रपुर थाना रामचंद्रपुर,05. इब्राहिम अंसारी पिता नेयामत अंसारी, 45 वर्ष, ग्राम रेवतीपुर, बाना रामचंद्रपुर,06. नूर मोहम्मद पिता जुलफन अंसारी, उम्र 25 वर्ष, ग्राम रेवतीपुर, थाना रामचंद्रपुर को विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ एवं साक्ष्य संकलन के उपरांत उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। प्रकरण की विवेचना लगातार जारी है और विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के अनुरूप आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
































