रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक अनुशासन को सख्ती से लागू करते हुए मनेंद्रगढ़ वन मंडल के डीएफओ मनीष कश्यप को निलंबित कर दिया है। उन पर मंत्रालय के अधिकारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार करने और अशोभनीय भाषा के प्रयोग का गंभीर आरोप है।

मंत्रालय सूत्रों के अनुसार, मनेंद्रगढ़ जिले से संबंधित कुछ प्रशासनिक जानकारियां राज्य शासन द्वारा मांगी गई थीं। इस पर डीएफओ मनीष कश्यप ने न केवल अनुचित तरीके से प्रतिक्रिया दी, बल्कि मर्यादा की सीमाएं लांघते हुए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। इस आचरण को शासकीय सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

राज्य सरकार ने उनके स्थान पर चंद्र कमार अग्रवाल को मनेंद्रगढ़ का नया डीएफओ नियुक्त किया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!