बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसापानी के चटनियां पहाड़ में बलरामपुर नगर सेना लाइन में पदस्थ नगर सैनिक ने जंगल में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक नगर सैनिक मंगलसाय तिर्की पिता सुरजन तिर्की (उम्र 45 वर्ष) शराब की लत से ग्रसित था, जिसके चलते वह पिछले कई दिनों से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा था। गुरुवार को वह सुबह करीब 11:30 बजे घर से निकला था। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने घर से लगभग 5 किलोमीटर दूर चटनियां पहाड़ क्षेत्र में जंगल में एक महुआ के पेड़ पर उसका शव फांसी के फंदे से लटका देखा। यह घटना करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है।

ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई पूर्ण की। इसके पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!