गाजियाबाद। Ghaziabad Commit Suicide: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हर कोई इस घटना से डर हुआ है। बताया जा रहा है कि, उन्हें ऑनलाइन गेम की लत थी।

दरअसल, घटना गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ में स्थित भारत सिटी सोसाइटी की बताई जा रही है। ये तीनों बहनें भारत सिटी के टॉवर नंबर B1 के फ्लैट नंबर 907 में रहती थीं. इनकी उम्र 16 साल, 14 और 12 साल बताई जा रही हैं. तीनों बहनों को ऑनलाइन गेम खेलने की आदत थी, वो अक्सर अपना सारा वक्त गेम खेलने में ही बिताती थी। घटना वाले दिन भी वे गेम खेल रही थी। जब परिजनों ने उन्हें मना किया तो तीनों ने एक-एक कर खिड़की से कूद कर जान दे दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बहनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में DCP ट्रांस-हिंडन, निमिश पाटिल ने कहा, “4 फरवरी की सुबह हमें जानकारी मिली कि तीन लड़कियों ने एक बिल्डिंग से छलांग लगा दी है। उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। हमें इस मामले में एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट से साफ है कि तीनों लड़कियां कोरियन कल्चर से प्रभावित थी। किसी खास ऐप का नाम नहीं बताया गया है। घटना के समय पूरा परिवार घर में मौजूद था, लेकिन वे सो रहे थे।”

Ghaziabad Commit Suicide: वहीं अब तक घटना के पीछे की वजह अभी पता नहीं चली है। हालांकि, कहा जा रहा है कि वे एक ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेम खेलती थी। परिवार में एक साथ तीनों नाबालिग बहनों की मौत से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद से उन्हें गहरा सदमा लगा है। तो वहीं आसपास के क्षेत्र में दहशत और डर का माहौल है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!