अंबिकापुर: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेल स्पर्धा में भाग लेने पांच बच्चे दिल्ली रवाना हुए।जहाँ सभी पांचो बच्चे स्केटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

विदित हो कि देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया है।जिसमे संस्कृति इंग्लिश मीडियम स्कूल पेटला के छात्र अमोष किंडो कक्षा 8वी,आयुष तिर्की कक्षा 5वी,गोड्सन खाखा कक्षा कक्षा 5वी,शुभम पैंकरा कक्षा 5वी एवं अयूब एक्का कक्षा 1ली के छात्र शामिल होने दिल्ली रवाना हुए।विद्यालय के कोच लोमस आर्य इन बच्चों को अपने साथ दिल्ली लेकर गए है।राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में 16 प्रकार की खेल गतिविधियां आयोजित होंगी।जहाँ ये पांचो बच्चे स्केटिंग प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखायेंगे।स्कूल संचालक पुरुषोत्तम बेहरा ने सभी बच्चों शुभकामनाओं के साथ दिल्ली रवाना किया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!