रायपुर : आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी कर दी। इस अवसर पर प्रदेश की 68 लाख 54 हजार महिलाओं के बैंक खातों में 642 करोड़ 27 लाख 77 हजार 950 रुपये की राशि सीधे अंतरित की गई।

महिला सशक्तिकरण पर सरकार का बड़ा फोकस

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने महतारी वंदन योजना को एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी पहल बताया, जो प्रदेश की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

मुख्यमंत्री के अनुसार किसी भी राज्य की प्रगति तब तक पूरी नहीं मानी जा सकती, जब तक महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत और सामाजिक रूप से सम्मानित न हों। यह योजना महिलाओं को न केवल आर्थिक सुरक्षा दे रही है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को भी मजबूत कर रही है।

हर महीने मिल रही एक हजार रुपये की सहायता

प्रदेश में 1 मार्च 2024 से शुरू हुई इस योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है। इस राशि का उपयोग महिलाएं घरेलू जरूरतों के साथ बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और छोटे स्वरोजगार कार्यों में कर रही हैं।इससे न सिर्फ परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है, बल्कि महिलाओं की सामाजिक भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है।

अब तक हजारों करोड़ की राशि वितरित

जून 2026 में जारी 28वीं किस्त के बाद इस योजना के तहत अब तक कुल 18 हजार 165 करोड़ 19 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि महिलाओं तक पहुंचाई जा चुकी है। यह आंकड़ा योजना के व्यापक प्रभाव और इसकी पहुंच को दर्शाता है।

दूरस्थ इलाकों तक पहुंचा लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और नारायणपुर जैसे क्षेत्रों में चल रहे नियद नेल्लानार अभियान के जरिए 7 हजार 770 नई महिलाओं को इस योजना से जोड़ा गया है।

महिला सशक्तिकरण की नई दिशा

सरकार का कहना है कि महतारी वंदन योजना अब केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता का मजबूत प्रतीक बन चुकी है। इस योजना से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे परिवार व समाज में अधिक सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!