

अंबिकापुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने
सीतापुर के जजगा गांव से 26.6 किलो गांजा साथ दंपति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाख़िल किया। ज़ब्त गांजा की अनुमानित लागत 4 लाख 50 हज़ार रुपए आंकी है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने
गस्त के दौरान जजगा पुलिया के पास उड़ीसा नंबर की टीवीएस जूपिटर वाहन से दो बोरियों में 26.6 किलो गांजा के साथ रूपनाथ यादव व इच्छा यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया। उड़नदस्ता की टीम ने ज़ब्त गांजा की अनुमानित लागत 4 लाख 50 हज़ार रुपए आंकी है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि उड़ीसा राज्य से ही 90% गांजा हमारे छत्तीसगढ़ में आता है। कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के साथ सहायक उप निरीक्षक रमेश दुबे, प्रधान आरक्षक अशोक सोनी, महिला सैनिक राजकुमारी सिंह, चंद्रावती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





















