[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली, पीटीआई एजेंसी। नार्थ-ईस्ट के राज्यों में मूसलाधार बारिश अपना कहर बरपा रही है। अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। कई जिलों में बारिश और भूस्खलन के चलते हालात खराब हैं। भूस्खलन के चलते राज्य में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।
लापता महिला का शव बरामद
अरुणाचल में भूस्खलन के बाद एक महिला लापता हो गई थी। अधिकारियों ने महिला का शव मिलने की पुष्टि की है। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा अब 8 हो गया है। अधिकारियों ने कहा कि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है और कई जिलों से भूस्खलन की खबरें आ रही हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!