बलरामपुर। रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में जंगल से सागौन की लकड़ी चोरी कर ले जा रहे पति-पत्नी द्वारा वन रक्षक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 5:45 बजे वन रक्षक पिंटू मालाकार ड्यूटी पर थे। इसी दौरान वन वाटिका के पास एक महिला और पुरुष जंगल से सागौन का लट्ठा ले जाते दिखाई दिए। रोककर पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने वन रक्षक से गाली-गलौज की और रास्ते से हटने के लिए धमकाया। आरोप है कि उन्होंने सिर पर रखे सागौन के लट्ठे से वन रक्षक पर हमला कर दिया तथा मारपीट की, जिससे पिंटू मालाकार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वन विभाग के कर्मचारी की रिपोर्ट पर थाना रामानुजगंज में अपराध दर्ज कर मामले में आरोपी मनोज भुईया पिया कईल भुईया (32 वर्ष) और उसकी पत्नी मानमती भुईया (30 वर्ष), दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 15 रामानुजगंज, को अपराध क्रमांक 140/2026 तहत धारा 296,115(2),121(2),132,3(4) बीएनएस में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय में पेश किया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!