{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

बलरामपुर: बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रगढ़ में चाचा-चाची के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड और चाकू भी बरामद कर जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान शिवा गोंड (28), पिता बसंत गोंड, निवासी ग्राम चंद्रगढ़, थाना राजपुर के रूप में हुई है। आरोपी और प्रार्थी ठाकुर प्रसाद गोंड आपस में चाचा-भतीजा हैं और एक ही गांव में रहते हैं।बताया गया कि करीब एक सप्ताह पहले आरोपी अपने पिता के साथ मारपीट कर रहा था। उस दौरान ठाकुर प्रसाद गोंड ने बीच-बचाव कर आरोपी को रोकते हुए उसके पिता को छुड़ाया था। इसी बात को लेकर आरोपी अपने चाचा के प्रति रंजिश और आक्रोश रखता था।इसी रंजिश के चलते घटना वाले दिन आरोपी कथित तौर पर अपने चाचा के घर में घुस गया और पुरानी बात को लेकर विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने चाचा की पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड से मारपीट कर दी। इसके बाद ठाकुर प्रसाद गोंड के साथ भी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और लोहे की रॉड व चाकू से हमला किया।
मारपीट में ठाकुर प्रसाद के पीठ, बाएं पैर, जांघ और घुटने में चोटें आईं। वहीं उनकी पत्नी के दाएं हाथ और पीठ में चोट लगी।मामले की सूचना मिलने के बाद राजपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड और चाकू विधिवत जब्त किया। जांच में आरोपी के खिलाफ अपराध प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी को 15 दिन की न्यायिक रिमांडके लिए न्यायालय राजपुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले में पुलिस की आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!