[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

कवर्धा। 1971 के युद्ध के दौरान पाकिस्तान पर अपनी शानदार जीत का 50 वां वर्ष (स्वर्ण जयंती) उत्सव पूरे भारत में “स्वर्णिम विजय वर्ष स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जिले में आज 1971 के युद्ध  में भाग लेने वाले हमारे बहादुर सैनिकों को सम्मान देने और जनता, विशेष रूप से युवा पीढ़ी में गर्व की भावना पैदा करने के लिए दिल्ली से रवाना हुए स्वर्णिम विजय मशाल का छत्तीसगढ़ में कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना परिसर में गरिमामयी आयोजन में सम्मान से स्वागत किया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज कुमार झा और कमांडेंट भिलाई एमआर अहिरे ने कबीरधाम जिले के अपर कलेक्टर भगवान सिंह उइके को स्वर्णिम विजय मशाल सौपा। ससम्मान स्वर्णिम विजय मशाल को स्थापित किया  गया। अधिकारियों ने स्वर्णिम विजय मशाल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

PTI

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!