
नई दिल्ली: नवंबर 2026 का महीना त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और अन्य क्षेत्रीय त्योहारों के चलते देश के अलग-अलग राज्यों में कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में यदि आपको चेक जमा करना है, नकदी निकालनी है या बैंक शाखा से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो पहले बैंक की छुट्टियों की सूची जरूर देख लें।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नवंबर 2026 के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, महीने में अलग-अलग तारीखों पर राज्यों के हिसाब से बैंक बंद रहेंगे। खासतौर पर 8 से 11 नवंबर के बीच त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण कई राज्यों में बैंकिंग कामकाज प्रभावित होगा।
8 से 11 नवंबर तक इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
नवंबर के दूसरे सप्ताह में लगातार चार दिनों तक अलग-अलग राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा।
8 नवंबर, रविवार: देशभर में साप्ताहिक अवकाश के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे।
9 नवंबर, सोमवार: त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
10 नवंबर, मंगलवार: गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम में दिवाली, बलि प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा और विक्रम संवत नववर्ष के चलते बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।
11 नवंबर, बुधवार: सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में लक्ष्मी पूजा, निंगोल चक्कौबा, भाई दूज, भ्रातृ द्वितीया और चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
नवंबर 2026 में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची
RBI के अवकाश कैलेंडर के अनुसार नवंबर महीने में विभिन्न राज्यों में निम्नलिखित तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे।
8 नवंबर पूरे देश में (रविवार) 9 नवंबर त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ 10 नवंबर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम 11 नवंबर सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश
13 नवंबर मेघालय 14 नवंबर पूरे देश में दूसरा शनिवार) 15 नवंबर पूरे देश में (रविवार) 16 नवंबर बिहार और झारखंड 20 नवंबर उत्तराखंड 22 नवंबर पूरे देश में (रविवार) 23 नवंबर मेघालय 24 नवंबर मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश
27 नवंबर कर्नाटक 28 नवंबर पूरे देश में (चौथा शनिवार) 29 नवंबर पूरे देश में (रविवार)
बैंक बंद होने पर भी जारी रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं
बैंक शाखाओं में छुट्टी रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल लेनदेन के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। छुट्टियों के दौरान भी इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI के माध्यम से पैसों का लेनदेन किया जा सकेगा। इसके अलावा एटीएम से नकदी निकालने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
हालांकि, चेक क्लियरेंस, बैंक ड्राफ्ट बनवाने, नकदी जमा करने और शाखा से जुड़े अन्य कार्यों के लिए ग्राहकों को बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ सकता है।इसलिए जरूरी बैंकिंग काम समय रहते निपटा लें और अपनी राज्यवार बैंक अवकाश सूची देखकर ही बैंक जाने की योजना बनाएं।











