बिलासपुर: पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के बीना स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन कनेक्टिविटी से जुड़े महत्वपूर्ण अधोसंरचना विकास कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा बीना स्टेशन पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। इसके मद्देनजर कुछ ट्रेनों को रद्द करने, कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाने तथा कुछ ट्रेनों को रास्ते में समाप्त और प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार 14 अक्टूबर 2026 को रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेसरद्द रहेगी। इसी तरह 15 अक्टूबर 202 को सांतरागाछी स्टेशन से चलने वाली ट्रेन संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस का परिचालन भी रद्द रहेगा।

इसके अलावा कुछ ट्रेनों को निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। 10 अक्टूबर 202 को शालीमार से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस बीना मालखेड़ी, महादेवखेड़ी, गुना, रुठियाई और मक्सी होकर भुज पहुंचेगी। वहीं 13 अक्टूबर 2026 को भुज से चलने वाली ट्रेन संख्या 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस मक्सी, रुठियाई, गुना, महादेवखेड़ी और बीना मालखेड़ी होकर शालीमार जाएगी।

बीना स्टेशन पर होने वाले कार्य का असर

बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस पर भी पड़ेगा। 6 से 14 अक्टूबर 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस बीना मालखेड़ी जंक्शन पर ही समाप्त होगी। इसके बाद आगे की यात्रा के लिए यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है।
इसी प्रकार 7 से 15 अक्टूबर 2026 तक भोपाल से चलने वाली ट्रेन संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस का परिचालन बीना मालखेड़ी जंक्शन से शुरू किया जाएगा। यानी इस अवधि में ट्रेन बीना मालखेड़ी से आगे बिलासपुर की ओर रवाना होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि निर्धारित तिथियों में यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। रेलवे के अनुसार तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य अधोसंरचना को मजबूत करने और भविष्य में रेल परिचालन को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!