देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर राजनीतिक विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। दिल्ली से मुंबई और कई अन्य राज्यों तक उनके इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच आगरा स्थित उनके आवास के बाहर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद अब उनकी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।

ज्ञानेश कुमार के दिल्ली और आगरा समेत अन्य आवासों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित अप्रिय स्थिति को देखते हुए लगातार सतर्कता बरत रही हैं।

Z प्लस सुरक्षा के बावजूद बढ़ाई गई निगरानी

ज्ञानेश कुमार को पहले से ही Z प्लस सुरक्षा प्राप्त है। हालांकि, हालिया सुरक्षा इनपुट के बाद उनके आवासों के बाहर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

दिल्ली में उनके आवास की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस संभाल रही है। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का फैसला संभावित खतरे से जुड़े इनपुट मिलने के बाद लिया गया है।

निर्वाचन सदन के बाहर भी सुरक्षा का घेरा

मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास के साथ ही चुनाव आयोग के मुख्यालय निर्वाचन सदन की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। परिसर के अंदर CISF के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं।

वहीं, निर्वाचन सदन के बाहर RAF, CRPF और दिल्ली पुलिस के जवानों की मौजूदगी बढ़ाई गई है। सुरक्षा एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

विपक्ष के प्रदर्शन के बीच क्यों बढ़ी चिंता?

दिल्ली में विपक्षी दलों के लगातार हो रहे प्रदर्शनों को भी सुरक्षा बढ़ाने की एक प्रमुख वजह माना जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले दो दिनों से मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने और आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

कांग्रेस समेत विपक्ष ने खोला मोर्चा

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राजनीतिक विरोध उस समय और तेज हुआ जब इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में चुनाव आयोग के भीतर उनके काम करने के तरीके को लेकर सवाल उठाए गए। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि मुख्य चुनाव आयुक्त कथित तौर पर आयोग के भीतर अपनी बात को प्राथमिकता देते हैं और अन्य अधिकारियों की आपत्तियों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया जाता।

रिपोर्ट सामने आने के बाद कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का विरोध और मुखर हो गया। कई दल मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

मुंबई से दिल्ली तक प्रदर्शन का असर

मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से मार्च निकाला गया, जबकि कांग्रेस दिल्ली सहित कई राज्यों में प्रदर्शन कर रही है। विपक्ष के कई अन्य दल भी इन विरोध प्रदर्शनों में शामिल हैं।

10 अक्टूबर को सीजेपी की ओर से दिल्ली में भी विरोध प्रदर्शन किए जाने की बात सामने आई है।

SIR को लेकर भी विपक्ष के निशाने पर चुनाव आयोग

विपक्षी दलों का सबसे बड़ा आरोप मतदाता सूचियों के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR को लेकर है। INDIA ब्लॉक के नेता चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए लगातार विरोध कर रहे हैं।

राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है। इसी राजनीतिक

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!