जमीन विवाद से परेशान किसान की मौत, जनसुनवाई के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जमीन विवाद से परेशान एक किसान की जिला पंचायत में आयोजित जनसुनवाई के दौरान तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

जनसुनवाई में पहुंचे थे अपनी शिकायत लेकर

जानकारी के अनुसार हंडिया तहसील के ग्राम अजनास रैय्यत निवासी 55 वर्षीय किसान भगत विश्वकर्मा मंगलवार को अपनी जमीन से जुड़े विवाद की शिकायत लेकर जिला पंचायत में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे थे।

इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

मीडिया के सामने कही थी जहरीला पदार्थ खाने की बात

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तबीयत बिगड़ने से पहले किसान ने मीडिया से बातचीत के दौरान कथित तौर पर सल्फास खाने की बात कही थी। इसके बाद उनकी हालत तेजी से बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

किसान की मौत के बाद परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जमीन विवाद से जुड़े मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए और घटना की सभी परिस्थितियों को सामने लाया जाना चाहिए।फिलहाल प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटे हैं। जांच के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!