रायपुर: छत्‍तीसगढ़ में बदले मौसम के मिजाज के चलते बीते कुछ दिनों से उमस से राहत मिलने लगी है। प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही बादल छाने से अधिकतम तापमान में भी कमी बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज इस तरह ही बना रहेगा। बारिश के साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है

शनिवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। बादल छाने व हल्की बारिश की वजह से उमस से भी लोगों को थोड़ी राहत रही। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इसी प्रकार बिलासपुर का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियम कम रहा।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एआरजी (कुरुद) में 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इस प्रकार ही बना रहेगा। दक्षिण पश्चिम मानसून केरल तट पर रविवार तक पहुंचने की संभावना है और उसके बाद मानसून की तीव्रता और बढ़ेगी।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर ओडिश्ाा के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में निम्न स्तर पर उत्तर पश्चिम हवाओं का आगमन लगातार हो रहा है। इसके चलते ही रविवार को प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ छींटे भी पड़ सकती है। कुछ क्षेत्रों में अंधड़ भी चल सकता है।

यह रहा तापमान

रायपुर 40.6 27.4

बिलासपुर 38.8 25.0

दुर्ग 40.8 28.0

जगदलपुर 38.4 22.9

अंबिकापुर 36.6 22.5

पेन्ड्रा रोड 37.4 23.0

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!