


अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में तथा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के निर्देश पर व भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जयसवाल की अनुशंसा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बलरामपुर के सभी मण्डल के अध्यक्ष व महामंत्री की घोषणा करते हुए युवा मोर्चा बलरामपुर जिला अध्यक्ष मंगलम् पाण्डेय ने सूची जारी की।
जारी की गई सूची में कुसमी के ग्राम नीलकंठपुर निवासी उमेश बुनकर को कुसमी मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। साथ ही ग्राम चुटईपाठ निवासी विवेक कश्यप व ग्राम कंजिया निवासी अभय गुप्ता को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।इस घोषणा के बाद वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया है कि मंडल अध्यक्ष उमेश बुनकर के साथ मंडल महामंत्री विवेक कश्यप और अभय गुप्ता युवा मोर्चा के लिए मजबूती से काम करते आ रहें हैं. तथा भारतीय जनता पार्टी को उक्त न्युक्ति से मजबूती प्रदान होगी. युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में हर्ष हैं की पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने में नव मनोनीत अध्यक्ष उमेश बुनकर के नेतृत्व में युवा मोर्चा के साथिगण अपनी अहम भूमिका निभाएंगे. क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में इसे लेकर हर्ष व्याप्त हैं।
































