डेस्क: क्रिकेट सीजन को ध्यान में रखते हुए टेलीकॉम कंपनी जियो ने यूजर्स के लिए किफायती रिचार्ज प्लान्स पेश किए हैं। खास बात यह है कि इन प्लान्स में सिर्फ डेटा ही नहीं, बल्कि OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी दिया जा रहा है, जिससे यूजर्स लाइव मैच के साथ एंटरटेनमेंट का पूरा आनंद ले सकें।

जियो का 149 रुपये वाला प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जिनका इंटरनेट डेटा जल्दी खत्म हो जाता है। इस प्लान में कुल 10GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, लेकिन इसमें कॉलिंग और SMS की सुविधा शामिल नहीं है। यानी यह एक एड-ऑन डेटा पैक है, जिसे मौजूदा प्लान के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें यूजर्स को 90 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है। इसका मतलब है कि यूजर्स तीन महीने तक लाइव क्रिकेट मैच के साथ-साथ फिल्में और वेब सीरीज भी देख सकते हैं।इसके अलावा जियो ने 195 रुपये का एक और क्रिकेट डेटा पैक भी उपलब्ध कराया है। इस प्लान में 15GB डेटा दिया जाता है और इसकी वैलिडिटी 30 दिनों की होती है। इसमें भी 90 दिनों का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिससे यूजर्स को ज्यादा डेटा के साथ वही OTT सुविधा मिलती है।

वहीं, अगर आप कॉलिंग और SMS के साथ एक बेसिक प्लान चाहते हैं, तो जियो का 189 रुपये वाला प्लान एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी, देशभर में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, 2GB डेटा और रोजाना 100 SMS की सुविधा दी जाती है।कुल मिलाकर, जियो ने क्रिकेट सीजन में यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बजट और एंटरटेनमेंट का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश किया है, जिससे कम कीमत में ज्यादा सुविधाएं मिल रही हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!