बलरामपुर: बलरामपुर कोतवाली पुलिस ने दहेजवार गोठान के पास जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर कार्रवाई करते हुए बलरामपुर जनपद पंचायत सदस्य (सभापति) दीपक गुप्ता सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 हजार रुपये नकद और 3 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। वहीं, अन्य आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि दहेजवार गोठान के समीप जंगल में बड़ी रकम का जुआ खेला जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार शाम घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दीपक गुप्ता निवासी दहेजवार और रामप्रसाद निवासी वार्ड क्रमांक 7, बलरामपुर को मौके से पकड़ा गया, जबकि कई अन्य लोग भागने में सफल रहे।स्थानीय सूत्रों के अनुसार मौके पर लाखों रुपये के दांव लगाए जाने की चर्चा है। वहीं यह भी संभावना जताई जा रही है कि फरार आरोपी अपने साथ बड़ी रकम लेकर भाग निकले। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक रूप से मौके से 3 हजार रुपये नगद और 3 मोटरसाइकिलें जब्त होने की पुष्टि की है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3के तहत अपराध  दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की विवेचना की जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!