

नई दिल्ली/तेलंगाना। तेलंगाना के मिरियालगुडा क्षेत्र के कलाकावाड़ा गांव में देर रात एक भीषण हादसा हो गया। एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई, जिससे घर में मौजूद तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, देर रात करीब 12:30 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।प्रारंभिक जांच में सिलेंडर ब्लास्ट को हादसे का कारण माना जा रहा है। हादसे में एक बुजुर्ग महिला, एक किशोरी और एक लड़के की मौत हुई है। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद हादसे के कारणों और अन्य तथ्यों की जानकारी सामने आएगीफिलहाल पुलिस और फायर विभाग की टीम घटनास्थल पर जांच में जुटी हुई है।





















