अंबिकापुर: सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम करजी में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। ग्रामीण बैंक के सामने स्थित एक सूने मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोर घर में घुस गए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद जब मकान मालिक को चोरी की जानकारी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया।चोरी की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।सूचना मिलते ही दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।इस वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत और नाराजगी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की उम्मीद है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!