सूरजपुर: ऑनलाइन दवा विक्री के विरोध में दवा विक्रेता संघ द्वारा दिनांक 20 मई 2026 को एक दिवसीय देशव्यापी बंद का आयोजन किया गया है। इस दौरान सूरजपुर जिले के नागरिकों को आवश्यक एवं जीवन रक्षक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु औषधि प्रशासन विभाग द्वारा आवश्यक व्यवस्था कर ली गई है।

सरकारी-निजी अस्पताल एवं जन औषधि केंद्र रहेंगे खुले:

हड़ताल अवधि में जिले के नागरिक आवश्यक एवं जीवन रक्षक दवाइयां समस्त सरकारी एवं निजी अस्पतालों से प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही जिले के समस्त जन औषधि केंद्र एवं धन्वन्तरी जेनरिक मेडिकल स्टोर भी सामान्य रूप से संचालित रहेंगे।हेल्पलाइन नंबर जारी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आम नागरिक हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 9785905916 एवं 8319339506 पर संपर्क कर सकते हैं।

दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारियों से भी कर सकते हैं संपर्क:

इसके अतिरिक्त नागरिक दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारियों से भी सीधे संपर्क कर सकते हैं। इनमें विश्रामपुर स्थित मे. अग्रवाल मेडिकेयर के  विनोद अग्रवाल (9826578067), भटगांव स्थित मे. चंद्रा मेडिकल स्टोर के श्री अमूल्य चंद्रा (8435365141), प्रतापपुर स्थित मे. शौम्या मेडिकल स्टोर के  राजेश जयसवाल (9424258519), सूरजपुर स्थित मे. गोयल मेडिकल स्टोर के राजेश गोयल (9424248861), भैयाथान स्थित मे. स्वाति मेडिकल स्टोर के नवीन अग्रवाल (9926168239) एवं सलका स्थित मे. जगत मेडिकल स्टोर के श्री मुकेश गुप्ता (9926004281) शामिल हैं।
               

इसी प्रकार लटोरी स्थित मे. भवानी मेडिकल स्टोर के  मोहित अग्रवाल (9977087227), देवनगर स्थित मे. माँ अम्बे मेडिकल स्टोर के  मुकुल अग्रवाल (9826998354) एवं मे. पाण्डेय मेडिकल स्टोर के  रुपेश पाण्डेय (9977353215), शिवप्रसादनगर स्थित मे. गुरूजी मेडिकल स्टोर के मो. जमाल (9926116244), रामानुजनगर स्थित मे. जायसवाल मेडिकल स्टोर के  आशीष जायसवाल (9340473730) एवं श्रीनगर स्थित मे. गणपति मेडिकल स्टोर के अजय गुप्ता (9977133722) से भी संपर्क किया जा सकता है।विभाग द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं तथा आवश्यकतानुसार उपरोक्त व्यवस्थाओं का लाभ उठाएं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!