अम्बिकापुर:  होली क्रॉस वीमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सभागार में 20 अगस्त 2026 को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, अम्बिकापुर के सहयोग से “10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान-2026” के तहत नशामुक्ति प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र : नशामुक्ति का संकल्प रही।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशामुक्त जीवनशैली, आत्म-अनुशासन, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत के साथ हुई।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शांता जोसफ ने अपने संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ-साथ परिवार एवं समाज पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने छात्राओं से नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।इसके बाद प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, अम्बिकापुर की बहन पार्वती ने ध्यान एवं मेडिटेशन के माध्यम से छात्राओं और शिक्षकों को आंतरिक चेतना जागृत करने तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं एवं शिक्षकों ने स्वयं नशे से दूर रहने, दूसरों को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली।कार्यक्रम का सफल संचालन अंजना, सहायक प्राध्यापक, एम.एस.डब्ल्यू. द्वारा किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से बहन ज्योति  महाविद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!