रायपुर। छत्तीसगढ़ में संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान की शुरुआत आज से होगी। इस विशेष अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में किया जाएगा।

36 संगठन जिलों के अध्यक्षों को सौंपे जाएंगे पवित्र कलश

राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भाजपा के 36 संगठन जिलों के अध्यक्षों को वाराणसी से लाए गए पवित्र माटी और जल से युक्त कलश वितरित करेंगे। इन कलशों के माध्यम से प्रदेशभर में अभियान का विस्तार किया जाएगा।

संत रविदास जयंती से जुड़ा विशेष आयोजन

यह कलश वंदन अभियान संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न जिलों तक वाराणसी की पवित्र माटी और जल पहुंचाकर श्रद्धा, आस्था और सामाजिक समरसता का संदेश प्रसारित करना है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!