सूरजपुर। जिले की पुलिस ने गुम मोबाईल के लिए विशेष अभियान चलाकर 50 लाख रूपये के 293 गुम मोबाईल बरामद करने में सफलता हासिल की है। इन मोबाईल को उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गया हैं। नागरिकों ने मोबाइल वापस मिलने पर पुलिस का आभार जताया।
यह कार्रवाई डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर  प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन में की गई। अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन व गुम मोबाईल नोडल अधिकारी एसडीओपी अभिषेक पैंकरा का मार्गदर्शन रहा।

साइबर सेल प्रभारी जावेद मियादाद के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने जिले के सभी थाना-चौकी स्टाफ के साथ मिलकर गुम मोबाइलों को ट्रेस किया। मोबाइलों की खोज Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल की तकनीकी सहायता से की गई। पुलिस ने विभिन्न जिलों और राज्यों से मोबाइल बरामद किए। इनमें एप्पल, सैमसंग, ओप्पो, विवो, रेडमी, वन प्लस जैसी कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन शामिल हैं।

शुक्रवार, 12 जून 2026 को जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने नागरिकों को उनके गुम मोबाईले सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने कहा कि तकनीक के बेहतर उपयोग और सतत अभियान के जरिए गुम मोबाइलों की बरामदगी तथा साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण का प्रयास लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में आरक्षक युवराज यादव, रौशन सिंह, विनोद सारथी, दधिबल राजवाड़े व रायसिंह सक्रिय रहे।

साइबर अपराध पर भी दी सलाह

सूरजपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल या नजदीकी थाना एवं साइबर सेल में सूचना दें। साथ ही साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल https://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!