सूरजपुर: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सूरजपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 लाख 50 हजार रुपये कीमत का गांजा जब्त किया है। पुलिस ने गांजा की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर जिलेभर में नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 15 अगस्त 2026 को थाना सूरजपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि केतका की ओर से एक व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल से गांजा लेकर बिक्री करने के लिए सपकरा की ओर जा रहा है।सूचना मिलते ही थाना सूरजपुर पुलिस की टीम ने ग्राम पोड़ी में घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर पूछताछ की गई। पुलिस ने आरोपी अतिउल्ला खान, पिता स्वर्गीय नबीउल्ला खान, उम्र 31 वर्ष, निवासी साहूपारा, थाना सूरजपुर को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 4 किलो 900 ग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है, बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा के साथ तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी), एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सूरजपुर अलरिक लकड़ा, एसआई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, सउनि मनोज पोर्ते, प्रधान आरक्षक हितेश्वर राजवाड़े, आरक्षक जितेंद्र पटेल एवं रविराज पाण्डेय की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!