{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

बिलासपुर:  जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मस्तूरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कच्ची महुआ शराब का अवैध परिवहन कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 33 लीटर कच्ची महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 1 लाख 86 हजार 400 रुपये बताई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिलेभर में नशे के अवैध कारोबार और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मस्तूरी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मस्तूरी निरीक्षक सलीम खाखा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस को 15 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक मोटरसाइकिल से अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी राहुल बंजारे, पिता रोहित बंजारे, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम नगारडीह, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर को पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपी की सफेद रंग की R15 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 BW 7912से एक प्लास्टिक बोरी में रखे 11 पैकेट बरामद किए गए। प्रत्येक पैकेट में 3-3 लीटर कच्ची हाथ भट्टी से बनी महुआ शराब भरी हुई थी। इस तरह कुल 33 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 6,400 रुपये है, जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी ग्राम नगारडीह से शराब लेकर ग्राम जोरवा होते हुए मस्तूरी की ओर जा रहा था। शराब के साथ करीब 1 लाख 80 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 563/2026के तहत धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!