बलरामपुर: विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम अतौरी की निवासी सुजन्ती पैकरा के जीवन में आज खुशहाली है। जिन्होंने शासन की योजनाओं और समूह के सहयोग से अपनी तकदीर खुद लिखने का साहस दिखाया।
कभी सिंचाई की समस्या से जूझ रही सुजन्ती ने योजना का लाभ लेकर अपने जीवन में बदलाव की शुरुआत की है। जिन्हें क्रेडा विभाग के माध्यम से सोलर पंप की सुविधा का लाभ मिला है। पहले जहां पानी की कमी के कारण उनकी खेती सीमित थी, वहीं अब सोलर पंप की मदद से उनके खेतों में हरियाली है। सुजन्ती पैकरा स्व-सहायता समूह की सदस्य हैं सिंचाई की समस्या दूर होते ही उन्होंने अपने समूह से 40 हजार रुपये का ऋण लिया और अपनी 2.5 एकड़ भूमि में खीरा एवं करेला की खेती शुरू की। समय पर सिंचाई के साथ-साथ बेहतर कृषि प्रबंधन और उनकी मेहनत रंग ला रही है। इस खेती से उन्हें लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये की आय होने की संभावना है।

सुजन्ती बताती हैं कि स्व-सहायता समूह का सहयोग ने आगे बढ़ने का हौसला दिया। और अब लखपति दीदी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है। शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रयासों का परिणाम है कि आज ग्रामीण अंचलों की महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अग्रसर हो रही हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!