सूरजपुर: जिला सूरजपुर अन्तर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के मध्य जिला स्तर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता 26 सितंबर 2022 को संपन्न करा कर चयनित छात्र – छात्रों को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 28.सितंबर 2022 को अंबिकापुर में संपन्न हुआ जिसमें चयनित छात्रों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु रायपुर भेजा गया जिसमें जिले के एकलव्य विद्यालय प्रतापपुर से नेहा सांडिल्य इंग्लिस पोयम में प्रथम, एकलव्य विद्यालय शिवप्रसादनगर से सुर्यप्रकाश विषय आधारित चित्रकारी में प्रथम, संस्कृत पाठ में आलोक सिंह प्रथम स्थान प्राप्त किये। साथ ही शिक्षकों के मध्य प्रतियोगिता में अनंत प्रकाश राठौर वोकल क्लासिकल एवं सेमी क्लासिकल में प्रथम स्थान प्राप्त किये। अब ये सभी विजेता दल राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (भारत सरकार जनजाति कार्य मंत्रालय नई दिल्ली) द्वारा दिनांक 31 अक्टूबर 2022 से 2 नवंबर 2022 तक आयोजित प्रतियोगिता स्थल कर्नाटक में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर इफ्फत आरा, सहायक आयुक्त, सदस्य सचिव विश्वनाथ रेड्डी तथा संस्था के प्राचार्य, नोडल अधिकारी बी.के. चौबे, व समस्त शिक्षकों ने छात्रों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!