
अंबिकापुर: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 7 अक्टूबर 2026 को होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपने वक्तृत्व कौशल, विचारों और विषय की समझ का प्रदर्शन किया। छात्राओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति से कार्यक्रम में विशेष ऊर्जा और उत्साह का माहौल रहा।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना गुहा और वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक सैयद साबिर अली सहित अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं के प्रस्तुतिकरण का मूल्यांकन किया और कार्यक्रम में श्रोता के रूप में भी सहभागिता निभाई।कार्यक्रम में लक्ष्मी श्रीवास्तव ने संयोजक की भूमिका निभाई। यह आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शांता जोसेफ के संरक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजयी छात्राएं अब जिलास्तरीय प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनके विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित करना रहा।




















