रायपुर। दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल ने विशेष इंतजाम किए है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवाजाही के लिए बिहार की ओर जाने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी बदलाव किया गया है। इसके अलावा सात पैसेंजर ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने 28 अक्टूबर को अधिकारियों के साथ बैठक कर त्योहार के दौरान भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। रेलवे का लक्ष्य अतिरिक्त व्यवस्था के जरिए यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित करना और सामान्य श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों को अधिक जगह उपलब्ध कराना है।

4 से 14 नवंबर तक प्लेटफॉर्म नंबर-7 से रवाना होंगी तीन ट्रेनें

रेलवे प्रशासन के अनुसार, 4 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक बिहार की ओर जाने वाली तीन ट्रेनें रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-7 से रवाना होंगी। यात्रियों को इस प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए गुढ़ियारी की ओर स्थित प्रवेश द्वार से जाने की व्यवस्था की गई है।

ट्रेन नंबरट्रेन का नामप्लेटफॉर्मबदलाव की अवधि
15160दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस74 से 14 नवंबर
15232गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस74 से 14 नवंबर
13287दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस74 से 14 नवंबर

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले प्लेटफॉर्म की जानकारी जरूर जांच लें और ट्रेन छूटने से पर्याप्त समय पहले स्टेशन पहुंचे, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी न हो।

7 पैसेंजर ट्रेनों में 5 से 15 नवंबर तक बढ़ेगी क्षमता

त्योहार के दौरान सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने सात पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 5 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी। इस अवधि में प्रत्येक ट्रेन में दो अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच जोड़े जाएंगे।

ट्रेन नंबरट्रेन का मार्गअतिरिक्त कोच
58201बिलासपुर–रायपुर पैसेंजर2
58202रायपुर–बिलासपुर पैसेंजर2
58207रायपुर–जूनागढ़ रोड पैसेंजर2
58208जूनागढ़ रोड–रायपुर पैसेंजर2
58204रायपुर–कोरबा पैसेंजर2
58205रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर2
58206नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–रायपुर पैसेंजर2

रेलवे की इन व्यवस्थाओं से त्योहार के दौरान यात्रियों को स्टेशन पर आवाजाही और ट्रेन में जगह से जुड़ी परेशानियों से राहत देने का प्रयास किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन और प्लेटफॉर्म से संबंधित ताजा जानकारी की पुष्टि कर लें।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!