सूरजपुर: सूरजपुर जिले के  प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में छोटे पांव मजबूत कदम सामाजिक संस्था प्रतापपुर से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमपाल अग्रवाल प्रतापपुर के माध्यम से गोयल टीएमटी रायपुर के सौजन्य एवं मुकेश गर्ग सूरजपुर द्वारा नव प्रवेशी 40 छात्र-छात्राओं को छाता वितरण किया गया।

संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी द्वारा हमारे संवाददाता को बताया गया कि संस्था में 82 बच्चे दर्ज हैं और विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति रहती है। इस समय क्षेत्र में हो रही जबरदस्त बारिश एवं बच्चों के भींगकर स्कूल आने एवं बीमार होने से स्कूल प्रतिदिन आने और पूरे समय स्कूल में रहने में परेशानी हो रही थी। बच्चों की इन्हीं परेशानियों को देखकर कई सामाजिक संगठनों सहित सूरजपुर के सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश गर्ग  से भी छाता की मांग की गई थी, जिस पर आपके द्वारा गोयल टीएमटी रायपुर एवं प्रेमपाल अग्रवाल प्रतापपुर से चर्चा कर अध्यनरत नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए 40 नग छाता तथा 300 नग कॉपी की व्यवस्था की गई। छाता एवं कॉपी पाकर सभी बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। संस्था प्रमुख सहित एसएमसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सदस्यों द्वारा गोयल टीएमटी रायपुर, प्रेमपाल अग्रवाल जी प्रतापपुर तथा मुकेश गर्ग जी सूरजपुर का आभार व्यक्त किया गया।

आज वितरण अवसर पर संस्था की एसएमसी अध्यक्ष  कौशिल्या राजवाड़े, उपाध्यक्ष  गुड्डी बाई विश्वकर्मा, एसएमसी सक्रिय सदस्य कौशल्या राजवाड़े, भुवनेश्वर प्रसाद राजवाड़े सहित संस्था के शिक्षक रिजवान अंसारी,  एम. टोप्पो उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्था के बाल कैबिनेट के प्रधानमंत्री पायल राजवाड़े, उप प्रधानमंत्री घरभरन राजवाड़े, अनुशासन मंत्री कुश देवांगन, खेल मंत्री कैलाश राजवाड़े, वर्षा राजवाड़े अध्यक्ष यूथ एवं इक्को क्लब, शिक्षा मंत्री खुशी सिंह, रिया, खुशी राजवाड़े, सुनीता सिंह, साधना राजवाड़े व धनेश्वर सारथी सक्रिय रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!