अम्बिकापुर। कन्या परिसर अंबिकापुर की छात्राओं ने बुधवार को केशवपुर गोठान का भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं के द्वारा गोठान में संचालित आजीविका गतिविधियों का अवलोकन कर शासन द्वारा ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण पर आए स्कूली बच्चों को गोठान में चल रही गतिविधियों का बारीकी से जानकारी दी गई। छात्राओं के द्वारा वर्मी कंपोस्ट निर्माण, मुर्गी पालन, बटेर पालन, नेपियर चारा उत्पादन एवं अजोला उत्पादन की तकनीक की बारीकियों को समझा।
इस दौरान कन्या परिसर के प्राचार्य और पशुपालन विभाग के डॉक्टर सीके मिश्रा डॉ. विशाल जयसवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!