अंबिकापुर।संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में कथित लाखों रुपये के घोटाले और कुलपति की कार्यप्रणाली के विरोध में छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में छात्रों ने एनएच-343 अंबिकापुर–रामानुजगंज मार्ग पर चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन के चलते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। सड़क जाम में यात्री, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं, मरीज और अन्य राहगीर फंसे हुए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर जाम समाप्त कराने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!