

अंबिकापुर: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने घटना के तीसरे दिन गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी जंगल में छिपकर रह रहा था, जहां से पुलिस टीम ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। मामले की जांच में जुटी मणिपुर थाना पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने उसकी तलाश में लगातार दबिश दी और आसपास के जंगल क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया। आखिरकार तीसरे दिन पुलिस ने आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को लेकर घटनास्थल पहुंची, जहां क्राइम सीन रीक्रिएट कराया गया। पुलिस ने हत्या से जुड़े घटनाक्रम और आरोपी की गतिविधियों की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम तथ्य सामने आने की बात कही जा रही है।
फिलहाल आरोपी को मणिपुर थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और दोनों के बीच हुए विवाद की विस्तृत जांच कर रही है। मामले को लेकर इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है।





















