{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अंबिकापुर: सरगुजा जिले में दिल दहला देने वाले मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली विवाद में अपनी गर्भवती पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी प्रदीप अगरिया को पुलिस ने घेराबंदी कर जंगल क्षेत्र से दबोच लिया। घटना के बाद आरोपी फरार होकर छिपा हुआ था, जिसे थाना मणिपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बांकी डेम के पास जंगल से गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार भिट्ठीकला निवासी प्रदीप अगरिया ने 14 मई 2026 की शाम घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी हीरो बाई के साथ खटिया की पाटी से बेरहमी से मारपीट की थी। गंभीर चोट लगने के बाद महिला को जिला अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 15 मई की रात उसकी मौत हो गई।मृतका के परिजनों की रिपोर्ट पर थाना मणिपुर में अपराध क्रमांक 95/2026 के तहत धारा 103(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण, साक्ष्य संकलन और शव पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।इसी बीच सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले को और गंभीर बना दिया है। रिपोर्ट के अनुसार मृतका 3 माह की गर्भवती थी, और इस हमले में उसके अजन्मे बच्चे की भी मौत हो गई। शरीर पर 18 से अधिक गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि महिला के साथ अत्यंत क्रूरता की गई थी।

पुलिस जांच के दौरान आरोपी घटना के बाद गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया था। नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल के मार्गदर्शन में थाना मणिपुर और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि विवाद के दौरान गुस्से में उसने पत्नी पर हमला किया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!