अम्बिकेश गुप्ता

बलरामपुर/कुसमी। आम आदमी पार्टी द्वारा 07 जून 2026 को राजधानी रायपुर में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। सम्मेलन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए, जहां संगठन को मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, किसानों की समस्याओं, शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता आज अनेक मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकारें समाधान करने के बजाय जनभावनाओं से जुड़े मुद्दों की उपेक्षा कर रही हैं।

संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी आने वाले समय में प्रदेशभर में व्यापक संगठन विस्तार अभियान चलाएगी तथा जनता की समस्याओं को गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंचकर मजबूती के साथ उठाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने, आम लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी जिला बलरामपुर-रामानुजगंज से जिला महासचिव संगठन एवं पार्षद शकील अंसारी, जिला उपाध्यक्ष विजय जायसवाल, वरिष्ठ नेता अर्मान मलिक, वरिष्ठ नेता मोहम्मद खालिद सहित जिले के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिले से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने सम्मेलन में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

जिला प्रतिनिधिमंडल ने सम्मेलन को अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि सम्मेलन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आने वाले समय में क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन के दौरान यह भी संकल्प लिया कि जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी विचारों से अवगत कराया जाएगा तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!