बलरामपुर:  जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना तय करने हेतु आज एनकार्ड की बैठक संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर  चन्दन त्रिपाठी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक  वैभव बेंकर तथा वनमण्डलाधिकारी  आलोक वाजपेयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विश्व दिपक त्रिपाठी की उपस्थिति में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने बैठक में मेडिकल दुकानों की जांच कार्रवाई रिपोर्ट पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को टीम गठित कर मेडिकल दुकानों का सघन निरीक्षण करने तथा औषधियों के विक्रय, स्टॉक संधारण की गहन जांच सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को प्रतिबंधित दवाओं, एक्सपायर दवाओं और संचालित क्लीनिकों के लाइसेंस की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध या अनुचित दवा का बिक्री न हो और स्वास्थ्य संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अवैध क्लिनिक, झोला छाप डॉक्टरों एवं झाड़ फूक करने वाले के विरूद्ध भी सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निरंतर कार्यवाही करने निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कोटपा एक्ट के प्रभावी प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए 100 मीटर के दायरे में स्कूल-कॉलेजों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू एवं नशीले पदार्थों की बिक्री पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सघन निरीक्षण कर वहां संचालित दुकानों की नियमित जांच करने को कहा। उन्होंने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजनों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि समाज को नशामुक्त और स्वस्थ बनाने के लिए जनसहभागिता को भी बढ़ावा देना है। बैठक में कलेक्टर ने नशामुक्ति केन्द्रों में भर्ती व्यक्तियों के उपचार, काउंसलिंग की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!