{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

सूरजपुर/रामनगर:  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रामनगर में संगीतमय श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राधा कृष्ण सेवा समिति रामनगर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर आयोजकों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन में अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता पूज्य प्राची देवी  के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम की महिमा और उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार, धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत 26 अक्टूबर 2026, सोमवार को सुबह 9 बजे कलश शोभायात्रा के साथ होगी। इसके बाद 27 अक्टूबर से 4 नवंबर तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 5 नवंबर को सुबह 8 बजे हवन एवं पूर्णाहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा।

इस आयोजन को लेकर रामनगर, रामपुर, सरस्वतीपुर एवं रुनियाडीह परिवार की ओर से श्रद्धालुओं को सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

राम जन्म से राज्याभिषेक तक सुनाई जाएगी कथा

श्रीराम कथा के पहले दिन 27 अक्टूबर को मंगलाचरण एवं राम नाम की महिमा का वर्णन किया जाएगा। 28 अक्टूबर को भारद्वाज-याज्ञवल्क्य मिलन, सती चरित्र तथा शिव-पार्वती विवाह के प्रसंग सुनाए जाएंगे। 29 अक्टूबर को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रसंग होगा।

30 अक्टूबर को विश्वामित्र जी के यज्ञ की रक्षा एवं सीता स्वयंवर, जबकि 31 अक्टूबर को श्रीराम विवाह, अयोध्या आगमन और अयोध्या कांड का वर्णन किया जाएगा। 1 नवंबर को वनगमन एवं भरत मिलाप, 2 नवंबर को अरण्य कांड और 3 नवंबर को अरण्य एवं किष्किंधा कांड के प्रसंग सुनाए जाएंगे।

4 नवंबर को सुंदरकांड, रावण वध एवं भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की कथा होगी। इसके बाद 5 नवंबर को हवन एवं पूर्णाहुति संपन्न होगी।

प्रतिदिन होगा भंडारा एवं प्रसाद वितरण

आयोजन समिति के अनुसार, कथा के दौरान प्रतिदिन रात्रि में भंडारे एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी। आयोजकों ने सूरजपुर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से परिवार सहित शामिल होकर श्रीराम कथा का श्रवण करने और पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!