

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू की अनुशंसा तथा आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू द्वारा जारी द्वितीय कार्यकारिणी सूची में सूरजपुर जिले से प्रवीण कुमार साहू को प्रदेश कार्यकारी सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति से जिले के साहू समाज व युवाओं में हर्ष की लहर है।अपनी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए प्रवीण कुमार साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू, आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू, आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष साहू एवं जिलाध्यक्ष राम लल्लू साहू का धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रवीण कुमार साहू ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वे समाजहित, संगठन की मजबूती तथा डिजिटल माध्यमों से समाज की गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।उन्होंने आगे कहा कि आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के माध्यम से जिले एवं प्रदेश के युवाओं को संगठन से जोड़ने, सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से प्रचारित-प्रसारित करने तथा डिजिटल सशक्तीकरण के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में साहू समाज को और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।प्रवीण कुमार साहू को प्रदेश कार्यकारी सदस्य बनाए जाने पर सूरजपुर जिला साहू समाज के पदाधिकारियों, युवाओं व शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।









