
सूरजपुर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूरजपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत 6 निरीक्षकों और 2 सहायक उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश के अनुसार निरीक्षक नरेन्द्र सिंह को थाना प्रतापपुर से थाना प्रेमनगर का प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक दिनेश पुरेना को थाना ओड़गी से थाना प्रतापपुर भेजा गया है। निरीक्षक विकाश देशमुख को थाना प्रेमनगर से थाना विश्रामपुर का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह निरीक्षक अलरिक लकड़ा को थाना सूरजपुर से थाना ओड़गी की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक रूपेश कुंतल एक्का जो थाना विश्रामपुर में पदस्थ थे, उन्हें रक्षित केंद्र सूरजपुर भेजा गया है। वहीं निरीक्षक प्रहलाद कुमार यादव को रक्षित केंद्र सूरजपुर से थाना सूरजपुर का थाना प्रभारी बनाया गया है।इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक योगेन्द्र जायसवाल जो चौकी प्रभारी बसदेई थे, उन्हें थाना प्रतापपुर भेजा गया है। सहायक उप निरीक्षक रघुवंश सिंह प्रभारी जिविशा से स्थानांतरित होकर चौकी प्रभारी बसदेई की जिम्मेदारी संभालेंगे।





















