बलरामपुर: तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा प्रदेश के विभिन्न शासकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। रामानुजगंज शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग एवं पंजीयन की प्रक्रिया संचालित की जा रही है।संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की कुछ रिक्त सीटों पर काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।

विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग एवं पंजीयन की अंतिम तिथि 08 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। साथ ही प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों के लिए एक और अवसर प्रदान करते हुए स्पॉट एडमिशन हेतु आवेदन प्रक्रिया 13 से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। स्पॉट एडमिशन के दौरान विद्यार्थियों को संस्थान में सभी मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। इच्छुक विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा संचालनालय की वेबसाइट www.cgdteraipur.cgstate.gov.in पर ऑनलाइन काउंसलिंग एवं पंजीयन कर सकते हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!