बलरामपुर::जिले में आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्टर  चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार सतत निगरानी एवं प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) वाड्रफनगर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमंत दीक्षित के नेतृत्व में विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम बेबड़ी में विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान जनस्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण किया गया। कोटपा अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले 08 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए उन्हें तंबाकू सेवन एवं सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया। इसी प्रकार ग्रामीणों के स्वास्थ्य हितों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में संचालित एक अवैध  क्लीनिक को सील किया गया।कलेक्टर  चंदन त्रिपाठी के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की प्रशासन प्रतिबद्ध है। जनस्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़, अनधिकृत चिकित्सकीय गतिविधियां तथा कानून का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। जनस्वास्थ्य को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
कार्रवाई के दौरान बीएमओ , नायब तहसीलदार रघुनाथनगर, बीपीएम  एवं फार्मासिस्ट मौजूद रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!