बलरामपुर। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तातापानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।

जानकारी। के अनुसार 19 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चन्द्रनगर निवासी धनपत (44 वर्ष), पिता रामशरण अपने घर में हाथ भट्ठी से बनी अवैध महुआ शराब का भंडारण कर बिक्री की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी तातापानी उप निरीक्षक उमेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और विधिवत दबिश दी।

छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से 20 लीटर अवैध हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर सोमवार 20 जुलाई 2026 को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

संपूर्ण कार्रवाई में चौकी प्रभारी तातापानी उप निरीक्षक उमेश सिंह सहित पुलिस स्टाफ के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!