

New Noida Connectivity Plan: उत्तर प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिसके बाद कई शहरों की सीधी कनेक्टिविटी होने की वजह से काफी समय की बचत होगी और जाम से भी छुटकारा मिलेगा. नोएडा विकास प्राधिकरण ने प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे पर एक रोटरी विकसित करने की योजना बनाई है. जो न्यू नोएडा को गंगा एक्सप्रेस से जोड़ेगा. यानी दिल्ली-एनसीआर और पूर्वांचल का सफर आसान हो जाएगा.
नोएडा प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा. रोटरी बनने के बाद न्यू नोएडा के ज्यादातर गांवों की लिंक एक्सप्रेसवे तक सीधी पहुंच हो जाएगी. हालांकि, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के आसपास पहले से ही सड़कें मौजूद हैं, लेकिन इस एक्सप्रेस से कई शहरों और गांवों की सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी. इसके लिए किसानों से जमीन अधिग्रहण के लिए बातचीत की जाएगी. अगर किसान सहमत हो जाते हैं, तो जल्द ही इस पर कागजी कार्रवाई करते हुए काम शुरू कर दिया जाएगा. ऐसे में जिन सड़कों की चौड़ाई 18 मीटर है, उनको 24 मीटर तक विस्तारित किया जाएगा.
क्या होगी खासियत?
एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ ग्रीन बेल्ट विकसित किए जाएंगे, जो प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन को कम करे.
पश्चिमी यूपी को यमुना एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे के माध्यम से सीधे पूर्वांचल से जोड़ा जाएगा.
नया और आधुनिक लिंक एक्सप्रेसवे तैयार किया जाएगा.
ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिल जाएगा और पूरी तरह से एक्सेस-कंट्रोल होगा.





















