अंबिकापुर: राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर के प्रांगण में एनसीसी कैडेट्स द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रुप हेड क्वार्टर रायपुर के निर्देशन में 28 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी रायगढ़ के कमान अधिकारी कर्नल प्रवीण तेवतिया के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 100 पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल सिन्हा के संरक्षण तथा एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. पंकज कुमार अहिरवार के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर में आम, जामुन, कटहल, अमरूद, नीम, शीशम, करंज, अशोक, कनेर और साल सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण और देखभाल के प्रति भी जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में पर्यावरण संरक्षण, हरियाली एवं प्रकृति संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

एनसीसी कैडेट्स ने पौधारोपण के माध्यम से जनजागृति, समाज कल्याण और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!