सूरजपुर: सूरजपुर जिले में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था और प्रशासनिक कसावट को लेकर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। सूरजपुर डीआईजी व एसएसपी प्रशांत ठाकुर द्वारा जारी आदेश के तहत 12 सहायक उप निरीक्षकों (एएसआई) का तबादला किया गया है।

जारी आदेश में तीन चौकी प्रभारियों को भी इधर से उधर किया गया है। वहीं पुलिस लाइन (रक्षित केंद्र) से दो एएसआई को विभिन्न थानों में पदस्थ किया गया है। दूसरी ओर एक एएसआई को चौकी से हटाकर लाइन अटैच किया गया है।पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आदेश जारी होते ही संबंधित पुलिस कर्मियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

देखिए पूरी लिस्ट

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!