

अंबिकापुर: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरगुजा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ड्रंक एंड ड्राइव के दो मामलों में सख्त कार्रवाई की गई है। शराब के नशे में बाइक चलाते पकड़े गए दो चालकों को न्यायालय ने कुल 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देशन में यातायात शाखा लगातार नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी दौरान चेकिंग के दौरान सीजी-29-एजी-3955 नंबर की मोटरसाइकिल चला रहे सूरजपुर जिले के बतरा निवासी 24 वर्षीय राजू राजवाड़े को रोका गया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।इसी तरह दूसरी कार्रवाई में सीजी-15-ईडी-3861 नंबर की मोटरसाइकिल चला रहे गांधीनगर थाना क्षेत्र के पटपरिया निवासी 29 वर्षीय राकेश तिर्की भी शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। दोनों चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।माननीय न्यायालय ने दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इस तरह दोनों मामलों में कुल 20 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला गया।यातायात शाखा प्रभारी उपनिरीक्षक विजय कैवर्त के नेतृत्व में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सरगुजा पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।











