रायपुर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद, बीज और कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह निजी खाद दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। औचक निरीक्षण के दौरान इन दुकानों में नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिसके बाद विभाग ने यह कार्रवाई की है।

कलेक्टर के निर्देश पर निरीक्षकों की टीम ने जिले के सहकारी और निजी विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। जांच में मेसर्स दिलीप ट्रेडर्स हरदी, साहू कृषि केन्द्र मल्दा-अ, मेसर्स धनलक्ष्मी ट्रेडर्स जोरापाली, मेसर्स पुष्पराज केशरवानी भटगांव, मेसर्स आनंद ट्रेडर्स एवं कृषि केन्द्र सरसींवा तथा मेसर्स साहू खाद भंडार पवनी में अनियमितताएं पाई गईं। इसके बाद इन संस्थाओं के अनुज्ञप्ति लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।

निरीक्षण दल ने विकासखंड बिलाईगढ़ के सरसींवा, पेंड्रावन, जोरापाली, भटगांव और दुमुहानी सहित कई क्षेत्रों में खाद और कृषि सामग्री विक्रय केंद्रों की जांच की। वहीं विकासखंड सारंगढ़ के कोसीर, मल्दा-अ, अंडोला, जशपुर और हरदी स्थित केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!