सूरजपुर/ दतिमा मोड:  पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में एवं चौकी प्रभारी करंजी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खोपा में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण क्रमांक 178/26 में धारा 331(4) 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार सरपंच पति पवन सिंह के शिकायत अनुसार 8 जुलाई की रात्रि खोपा शासकीय माध्यमिक शाला (ऊपरपारा) परिसर के अंदर 1 नग सिंटेक्स 5 सौ लीटर व वॉश बेसिन एवं गौठान के अंदर एक नग सिंटेक्स 2 हजार लीटर जिसकी चोरी के सामान की कीमत 20 हजार रुपये जिसको खोपा गांव के आशीष राजवाड़े उर्फ (पलपल) आ. रामदयाल, वही दूसरा लक्ष्मण राजवाड़े आ. कलेश्वर राजवाड़े, तीसरा आरोपी भट्टा राजवाड़े आ. चंद्र लाल राजवाड़े के द्वारा चोरी कर लिया गया है जिन्हें गौठान से चोरी करते वहां के देख-रेख करने वालो ने देखा है व चोरी के सामानों को आरोपियों ने अपने घर में छुपा कर रखा है व बिक्री करने के लिए ग्राहकों का तलाश कर रहे हैं। शिकायत पर पुलिस के पूछताछ में मुख्य आरोपी ने अपने दो अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के घर से चोरी गया सामान सिंटेक्स भी बरामद कर ली है व दो आरोपी आशीष राजवाड़े व लक्ष्मण राजवाड़े को गिरफ्तार किया है वहीं, मामले में फरार तीसरे आरोपी की तलाश लगातार जारी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं, मामले में फरार तीसरे आरोपी की तलाश लगातार जारी है। इस बीच चौकी प्रभारी करंजी विशाल मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाने लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी विशाल मिश्रा सहित प्रधान आरक्षक हरविंदर सिंह, परमार सिंह, देवा राजवाड़े, आरक्षक खेलन शांडिल्य, रवि राजवाड़े, बृजलाल राजवाड़े, रामदेव पैकरा व अन्य पुलिस कर्मियों की अहम भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!